Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : नीतीश कैबिनेट से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने किया रिजाइन, नए राजनीतिक गठबंधन की…

Politics : नीतीश कैबिनेट से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने किया रिजाइन, नए राजनीतिक गठबंधन की…

Bihar Update News, Patna, Minister Suman Resigned From Nitish Cabinet : मंगलवार को बिहार की राजनीति से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने विपक्ष की वर्तमान राजनीति से अपनी राह अलग कर ली है। मांझी के बेटे डॉ. संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद संतोष सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार हमारा अस्तित्व ही खत्म करना चाह रहे हैं। हम पार्टी के 4 विधायक हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जीतन राम मांझी एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इस घटना से बिहार की राजनीति में गठबंधन की नई संभावना जताई जा रही है। अब जीतन राम मांझी की पार्टी भाजपा से गठबंधन कर सकती है। हालांकि इस विषय में उन्होंने या उनके बेटे ने खुलकर कुछ नहीं बोला है।

अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री थे सुमन

संतोष सुमन पिता जीतन राम मांझी के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात करने गए थे। बातचीत के बाद इस्तीफा दे दिया है। संतोष सुमन अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री थे।

23 जून को है विपक्ष की बैठक

बता दें कि 23 जून को पटना में विपक्षी एकता की बैठक है। इसमें 18 पार्टियां शामिल हो रही हैं। उसके पहले जीतन राम मांझी का महागठबंधन से अलग होना बड़ी बात है। जदयू कोटे से मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि हमारे नेता ने जीतन राम मांझी को सीएम बनाया था। ऐसे लोग आते-जाते रहते हैं। कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि पद से इस्तीफा देना झटका नहीं है। यह हम पार्टी का फैसला है कि वह कैबिनेट में नहीं रहेंगे। लोग कई तरह की बात करते रहते हैं। 2015 में भी कई बार इधर-उधर हुए थे, फिर लौट कर आए। शक्ति यादव ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम के बारे में कहा कि वो उन्हीं लोगों के पास जाना चाहते हैं, जिन्होंने उनके मंदिर जाने के बाद उसे धुलवाया था।

Share this:

Latest Updates