Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics : तमिलनाडु के CM स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा लेटर, गवर्नर को बताया राज्य की शांति के लिए…

Politics : तमिलनाडु के CM स्टालिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा लेटर, गवर्नर को बताया राज्य की शांति के लिए…

National News Update, Tamil Nadu, Chennai, CM MK Stalin Wrote Letter To President Draupadi Murmu To Remove Governor RN Ravi : रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर राज्यपाल आरएन. रवि को हटाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब कोई गवर्नर राजनेता बन जाए तो उसे पद पर नहीं रहना चाहिए। सीएम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल सांप्रदायिक नफरत को भड़काते हैं। वे तमिलनाडु की शांति के लिए खतरा हैं।

पद की शपथ का कर रहे उल्लंघन

बताया जाता है कि सीएम स्टालिन राज्यपाल से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि उन्होंने संविधान के आर्टिकल 159 के तहत ली गई पद की शपथ का बार-बार उल्लंघन किया है। विधानसभा में पारित बिलों को मंजूरी देने में देरी की। AIADMK के पूर्व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की परमिशन तक नहीं दी। वे चुनी गई सरकार की विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं।

सीएम की सहमति के बिना मंत्री को कर दिया था बर्खास्त 

स्टालिन ने कहा कि राज्यपाल ने मेरी सहमति के बिना मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त किया था। ये संविधान के नियमों का उल्लंघन है। इस कदम से उनके राजनीतिक झुकाव का पता चलता है। ऐसे में आरएन रवि राज्यपाल बने रहेंगे या नहीं, यह राष्ट्रपति का फैसला होगा।

Share this:

Latest Updates