Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में 02 और 03 जुलाई को भारी बारिश की सम्भावना

झारखंड में 02 और 03 जुलाई को भारी बारिश की सम्भावना

Jharkhand Weather news : राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मॉनसून का असर देखा जा रहा है। इसके साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, जून में मॉनूसन देर से आने पर राज्य में बारिश कम ही हुई है। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

ये भी पढ़े:इस जग में जितने जुल्म नहीं, उतने सहने की ताकत है : हेमन्त सोरेन

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दो और तीन जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की सम्भावना है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ शामिल हैं। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। केन्द्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 04 और 05 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

विभाग के अनुसार, अबतक सिर्फ 73.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है, जबकि पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अब तक 189.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। राजधानी में 197.6 मिमी की जगह 90.8 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से भी कम है।

राज्य के तापमान में चार डिग्री तक कमी दर्ज की गई 

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में चार डिग्री तक कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जायेगी।

Share this:

Latest Updates