Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट के आसार, 12 विधायकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र कांग्रेस में फूट के आसार, 12 विधायकों के साथ कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण

MAHARASHTRA POLITICAL NEWS : महाराष्ट्र कांग्रेस में महाफूट के आसार दिख रहे हैं। राज्य के राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर है। दबी जुबान से कुछ कांग्रेस के नेता भी इस बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे नेता परिस्थितियों के आकलन में जुटे हुए हैं। फिलहाल वे अपने नफा – नुकसान के गुणा भाग में जुटे हुए हैं। राजनीतिक गलियारे के अंदर खाने से खबर यह भी आ रही है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण 12 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि अशोक चव्हाण ने इन खबरों को सफेद झूठ करार दिया है। उनकी माने तो वे नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की महंगाई के विरोध में होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं। इसलिए उनके कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नहीं है।

देवेंद्र फडणवीस से अशोक चौहान की मुलाकात के बाद से ही लगाई जा रहीं अटकलें

गौरतलब है कि अशोक चव्हाण ने गुरुवार देर रात भाजपा नेता आशीष कुलकर्णी के घर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने लगभग 20 मिनट तक एकांत में बातचीत की थी। ‌इससे पहले अशोक चव्हाण से उनके नांदेड़ स्थित घर पर पर राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार ने भी मुलाकात की थी।  उस समय भी दोनों नेताओं की गोपनीय बैठक हुई। इतना ही नहीं महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विश्वासमत प्रस्ताव के समय भी अशोक चव्हाण सहित आठ से ज्यादा कांग्रेस विधायक मतदान में उपस्थित नहीं हुए थे। विश्वास मत जीतने के बाद उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने सदन में अनुपस्थित रहकर मदद करने वाले नेताओं का आभार भी जताया था। इसी तरह पूर्व मंत्री असलम शेख भी पिछले दरवाजे से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिल चुके हैं। उपर्युक्त गतिविधियों के बाद से ही अशोक चव्हाण के बारे में इस चर्चा को बल मिला कि वे 12 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने वाले हैं। 

Share this:

Latest Updates