Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Post Marriage Love : सीमा और अंजू की राह चली नेपाल की संगीता, इस दो बच्चों की मां को दरभंगा के… 

Post Marriage Love : सीमा और अंजू की राह चली नेपाल की संगीता, इस दो बच्चों की मां को दरभंगा के… 

Bihar News Update, Darbhanga, Married Woman Came Darbhanga From Nepal To Meet & Marry Married Man  : सोशल मीडिया के जमाने में पोस्ट मैरिज लव यानी शादी के बाद प्रेम की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वास्तव में इसे प्रेम कहें या सामाजिक पतन, इस पर चिंतन किया जाना चाहिए। बेशक प्यार के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। प्रेम में दीवाने सरहद पार करने में घबराते नहीं है। पाकिस्तान से चार बच्चों की मां सीमा हैदर भारत चली आई। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान से 34 वर्षीय अंजू प्रेमी नसरुल्ला के लिए पाकिस्तान चली गई। दोनों खबरों की चर्चा खत्म नहीं हुई है कि नेपाल की एक विवाहिता बिहार के दरभंगा पहुंच गई। हालांकि, लड़के ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है। बताया जाता है कि इस मामले में शुक्रवार देर हाई वोस्टेज ड्रामा जारी है। नेपाल निवासी संगीता देवी अपने दोनों बच्चों को पति के पास छोड़ आई। इसके बाद अपने शादीशुदा प्रेमी गोविंद कुमार की तलाश में दरभंगा आ गई। 

प्रेमी गोविंद भी पहले से शादीशुदा

संगीता ने अपने प्रेमी का घर ढूंढ निकाला। हालांकि जब इसकी जानकारी गोविंद की पत्नी को मिली तो वह आपा खो बैठी। उसने संगीता को घर में दाखिल होने से रोक दिया। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया। आसपास के लोग जुट गए। इस बीच मौका देख गोविंद कुमार घर से भाग गया। संगीता चीख-चीखकर कहने लगी की वह गोविंद से प्यार करती है। वह उसका पति है। उसने शादी करने की बात कही है।

पुलिस की सुनने को तैयार नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, नेपाल से आई महिला ने वापस जाने से मना कर दिया। वह गोविंद के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। इससे नाराज होकर गोविंद के मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा है।

सोशल मीडिया पर हुई दोनों की दोस्ती

गोविंद कुमार लहेरियासराय के बाकरगंज में रहता है। वह पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित बंधन बैंक का कर्मचारी है। गोविंद और संगीता की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। प्रेमिका का दावा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में उसका घर है, जहां से गोविंद से मिलने आती थी। इस दौरान दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया। कुछ दिनों बाद प्रेमी से उसे छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि उसने अपना ट्रांसफर करा लिया है। इसके बाद उसकी तलाश में दरभंगा पहुंची।

Share this:

Latest Updates