Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में लगाया जायेगा पावर प्लांट : हेमंत सोरेन

दुबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में लगाया जायेगा पावर प्लांट : हेमंत सोरेन

झामुमो से अनंत प्रताप देव ने किया नामांकन

Palamu News : पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान में सोमवार को झामुमो द्वारा अनंत प्रताप देव के नामांकन के दौरान रैली का आयोजन किया गया। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन भी शामिल हुए। रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा बंशीधर नगर की नगरी में वह अपनी पहली चुनावी सभा कर रहे हैं। बंशीधर महोत्सव को उनकी सरकार ने राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया। चुनाव में बाबा बंशीधर का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को दुबारा सत्ता में आते ही भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाया जायेगा। उन्होंने पहले कार्यकाल में पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी, लेकिन कुछ विषम परिस्थितियों के कारण प्लांट नहीं बन सका था। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में विकास की ऐसी लकीर खींची है कि उसे गिनाना मुश्किल है।

मंईयां सम्मान योजना से हर घर को लाभ हुआ है


हेमंत ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना से हर घर को लाभ हुआ है। दिसम्बर से इसकी राशि ढाई हजार रुपये हो जायेगी। वहीं, अगली बार हर महिलाओं को साल में एक लाख रुपये दिये जायेंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के भूखे हैं। पांच साल सत्ता से दूर रहने के दौरान हमें काफी परेशान किया। उन्हें पांच साल सोने नहीं दिया। सत्ता के लिए धन-बल का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश में लगे हैं, लेकिन यहां की जनता इस चुनाव में भी उन्हें सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुचक्र को खत्म करने के लिए उनलोगों ने इंडिया गठबंधन बनाया है।
इस दौरान झामुमो उम्मीदवार अनन्त प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेन्द्र प्रताप देव, ताहिर अंसारी, सोगरा बेगम, झामुमो अनुमंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, सूर्यदेव मेहता, लल्लू राम, कामता प्रसाद, रमेश चंद्रवंशी, अमरनाथ पांडेय, अमर राम, बबलू पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित काफी लोग मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates