Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

POWER SHOW : यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने लांच की हाइपरसोनिक मिसाइलें, अमेरिका बोला…

POWER SHOW : यूक्रेन से तनाव के बीच रूस ने लांच की हाइपरसोनिक मिसाइलें, अमेरिका बोला…

Russia और Ukraine यूक्रेन के बीच विवाद और तनाव के हालात हल्के नहीं हो रहे हैं। दुनिया के अन्य देश इससे चिंतित है। इस बीच रूस ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए 19 फरवरी को युद्धाभ्यास के रूप में हाइपरसोनिक मिसाइलें लांच की। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष की देखरेख में रणनीतिक परमाणु अभ्यास के हिस्से के रूप में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों का अभ्यास किया गया। ये मिसाइलें हवा और पानी दोनों में हमला करने में माहिर हैं।

पहले से ही बनाई गई थी अभ्यास की योजना

एएफ़पी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) ने इस बात की जानकारी दी है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि वार्षिक अभ्यास में किंजल और सिर्कोन हाइपरसोनिक मिसाइलों और कई अन्य हथियारों का प्रक्षेपण किया गया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार,पहले से ही इस अभ्यास की योजना बनाई गई थी, जिसमें रूसी एयरोस्पेस बलों, दक्षिणी सैन्य जिला इकाइयों, सामरिक मिसाइल बलों को शामिल किया गया है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सैन्य अभ्यास की पुष्टि कर दी है। इस पर अमेरिकी रक्षा प्रमुख लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी सैनिक तैयार हैं। 2

Share this:

Latest Updates