Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Praiseworthy : बर्फीली झील में फंस गया था यह कुत्ता, युवक ने इस तरह…

Praiseworthy : बर्फीली झील में फंस गया था यह कुत्ता, युवक ने इस तरह…

Love For Animal, Humanity Indicates Greatness, Take Inspiration To Be Kind : Video Shows : जो इंसानियत की कद्र करता है, इंसान को हर संकट में मदद भी करता है। लेकिन, इंसान को मदद करने वाला हर जीव को भी मदद करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दे तो इसे ही महानता कहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कुत्ते की जान बचाते युवक को देखने से ऐसा ही लगता है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक शख्स बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाता नजर आ रहा है। 

लोग बता रहे रियल लाइफ हीरो

इस दिल छू लेने वाले वीडियो (heartwarming video) को देखकर एक ओर जहां लोग दंग हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग शख्स की इस निडरता को सलाम कर रहे हैं। वीडियो (viral Video) को देख चुके कुछ यूजर्स शख्स को रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं।

अमेरिका के कोलोरेडो स्थित स्लोन लेक का है वीडियो

दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक शख्स किसी बेजुबान के लिए अपनी जान को दांव पर लगा देता है और उसे बचाकर डॉगी के साथ-साथ लोगों का भी दिल जीत लेता है। शख्स के इस साहस की लोग सराहना करते नहीं थक रहे हैं। इसके साथ ही कर रहे हैं कि शायद ऐसे ही लोगों की वजह से ही इंसानियत जिंदा है। तेजी से वायरल होता यह वीडियो अमेरिका के कोलोराडो स्थित स्‍लोन लेक (Sloan Lake in Colorado) का बताया जा रहा है, जिसमें बर्फीली झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए जेसन स्किडगेल नाम का एक शख्स खुद की परवाह किए बिना अपने कपड़े उतारकर बर्फ सी जमी खतरनाक झील में छलांग देता है और कड़ी मश्क्कत के बाद उसे बचाकर सुरक्षित पानी में से बाहर निकाल लाता है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है यह वीडियो

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए होली मोरफ्यू नाम के यूजर ने पूरी कहानी बयां करते हुए कैप्शन में लिखा कि, कुत्ता हंस का पीछा करते हुए गहरी झील में चला गया और फंस गया। इस बीच जेसन स्किडगेल नाम के एक शख्स ने खुद की परवाह किए बिना बर्फ सी जमी झील में छलांग लगा दी और डॉगी को बचा लिया। वीडियो को देखकर अंदाज लगया जा सकता है कि जब शख्स डॉगी को बचा रहा था, तब किसी शख्स ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद लिया, यही वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

Share this:

Latest Updates