Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गर्भवती महिला 5 दिन बाद फिर हुई प्रेग्नेंट, बच्चे नहीं है जुड़वां, डॉक्टर भी आश्चर्य में पड़े

गर्भवती महिला 5 दिन बाद फिर हुई प्रेग्नेंट, बच्चे नहीं है जुड़वां, डॉक्टर भी आश्चर्य में पड़े

ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर। कुछ ऐसा ही हुआ है कैलिफ़ोर्निया निवासी एक महिला के साथ। इस महिला का पहला बच्चा खराब हो गया था। इस कारण वह काफी दुखी रहने लगी। लेकिन कुछ महीने बाद जो हुआ उससे महिला भी हैरान हो गई। दरअसल 2020 में महिला का बच्चा मर गया था, लेकिन नवंबर 2020 में इस कपल को दोगुनी खुशी मिली। हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला 5 दिन में दो बार प्रेग्नेंट हो गई। यानी गर्भवती महिला फिर से गर्भवती हो गई। यह सुनकर आपका भी दिमाग चकराने लगा होगा। महिला ने यह कहानी खुद अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया का है मामला

यह मामला है अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया का है। जहां ओडालिस और एंटोनियो मार्टिनेज 5 दिन में दो भ्रूण कंसीव किए। 25 साल की ओडालिस के अनुसार वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी प्लान कर रही थी। लेकिन उन्हें पता चला कि उन्होंने दूसरे गर्भ को भी कंसीव किया है। ओडलिस ने बताया कि वह उस समय प्रेग्नेंट हुई, जब वह पहले से ही प्रेग्नेंट थी। ऐसे में उसने दो गर्भ कंसीव किया। लेकिन यह जुड़वा नहीं थे, जबकि दोनों में 5 दिन का ही अंतर था।

बेटियों की मिलती है शक्ल

ओडालिस ने बताया कि हमारे लिए यह किसी जादू से कम नहीं था। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का नाम लिलो और इमेल्डा रखा है। ओडालिस ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की शक्ल काफी हद तक मिलती है और हम अक्सर दोनों में काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। ओडालिस ने कहा कि दोनों बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं, ऐसे में हम लोगों को सच्चाई बताने की बजाय यही कहते हैं कि वह दोनों ट्विन्स हैं।

बच्चियां नहीं हैं जुड़वां

ओडालिस ने कहा, पहले मुझे भी लगता था कि मैं जुड़वां को जन्म दे रही हूं लेकिन बाद में बहुत से आर्टिकल्स पढ़ने के बाद हमें एहसास हुआ कि वह टेक्निकली ट्विन्स नहीं हैं. लेकिन इस बारे में हम जब लोगों को बताते हैं तो वह काफी कंफ्यूज हो जाते हैं इसलिए हम उन्हें सच्चाई नहीं बताते। ओडालिस ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां ना तो टेक्निकली और ना ही आईडेंटिकली जुड़वां हैं, लेकिन दोनों की शक्लें एक-दूसरे से काफी मिलती हैं।

Share this:

Latest Updates