Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खेल बिगाड़ने की तैयारी : जीतन राम मांझी की पार्टी हम झारखंड में दस विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

खेल बिगाड़ने की तैयारी : जीतन राम मांझी की पार्टी हम झारखंड में दस विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Patna news : हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि झारखंड में उनकी पार्टी जरूर चुनाव लड़ेगी। झारखंड में मांझी के चुनाव लड़ने से कई दलों का खेल बिगड़ सकता है। भले ही मांझी को यहां जीत ना मिले, लेकिन कई दलों को वह घुटने पर लाने का माद्दा रखते हैं। मांझी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी हाल ही में उन्होंने चतरा में बैठक की है, जिसमें दस सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में हैं, इसलिए इस पर चर्चा चल रही है। हमें जो भी सीट मिलेगी, उसपर चुनाव लड़ेंगे मगर यह तय है कि हम झारखंड में चुनाव लड़ेगा। तेजप्रताप के चूहे वाले बयान पर मांझी ने कहा कि उनके यहां का चूहा हमारे यहां आता रहता था, इसलिए हम उसे खा गए। हम लोग चूहा खाने वाले हैं। अगर उनके पास और चूहा है तो भेज दीजिए। तेजस्वी यादव द्वारा नीतीश कुमार को अस्वस्थ बताए जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि वह डाक्टर हैं क्या? नीतीश कुमार लगातार बैठकें कर रहे, बाढ़ का दौरा किया है। वह बेहतर काम कर रहे हैं।

Share this:

Latest Updates