Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सेवा प्रकल्प के लिए युवा पीढ़ी को करें तैयार : मोहन भागवत

सेवा प्रकल्प के लिए युवा पीढ़ी को करें तैयार : मोहन भागवत

ग्वालियर के आरोग्यधाम और रामकृष्ण आश्रम पहुंचे संघ प्रमुख


Gwalior / Bhopal News राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ग्वालियर के छह दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे। आरोग्यधाम में उन्होंने ओपीडी से लेकर ओटी का अवलोकन किया। इसके बाद यहां डॉक्टरों व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ. भागवत ने बैठक में कहा कि आरोग्यधाम जैसे सेवा प्रकल्पों के लिए युवा व नयी पीढ़ी को तैयार करना चाहिए, जिससे किसी जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। आरोग्यधाम के बाद संघ प्रमुख रामकृष्ण आश्रम पहुंचे। यहां भी उन्होंने आश्रम का अवलोकन कर सभी पदाधिकारियों से बातचीत की और यहां के कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

आज से 04 नवम्बर तक संघ प्रचारकों का प्रशिक्षण वर्ग
ग्वालियर में 31 अक्टूबर से 04 नवम्बर तक संघ के विविध क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों के अखिल भारतीय स्तर के प्रचारकों का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए डॉ. भागवत मंगलवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में संघ प्रचारकों का प्रशिक्षण वर्ग दीपावली के दिन शुरू होगा। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी सह सरकार्यवाह और 31 संगठनों के 554 प्रचारक शामिल होंगे।
सरसंघचालक डॉ. भागवत बुधवार सुबह 10.30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोग्यधाम पहुंचे। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता, विभाग कार्यवाह विजय दीक्षित, राधेश्याम गुप्ता, मनोज सिंघल व आरोग्यधाम संचालन समिति के सदस्य मधुसूदन भदौरिया उपस्थित रहे। डॉ. भागवत ने आरोग्यधाम में चल रहे आईसीयू, एनआईसीयू, आॅपरेशन थियेटर को निरीक्षण किया। संस्थान के पदाधिकारियों ने उन्हें यहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

आरोग्यधाम अब 200 बिस्तर का अस्पताल हो गया है


आरोग्यधाम में कैथ लैब की स्थापना के बाद यहां हृदय रोगियों को उपचार मिल रहा है। वर्तमान में आरोग्यधाम अब 200 बिस्तर का अस्पताल हो गया है। अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट की सुविधाएं भी अब उपलब्ध हैं। इसके अलावा सभी प्रकार की सर्जरी अस्पताल में हो रही है, क्योंकि आरोग्यधाम की ओटी अत्याधुनिक है। इसका आवश्यकता के अनुरूप विस्तार किया जा रहा है। संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर रक्त सहित अन्य जांच बाजार या अन्य अस्पताल की लैब के मुकाबले 50 फीसदी से कम दरों पर हो रही है। वहीं, अन्य सुविधाएं भी कम दरों पर मरीजों को मिल रही हैं। सरसंघचालक डॉ. भागवत आरोग्यधाम में करीब 45 मिनट रुके और हर जगह का बारीकी से अवलोकन किया है।

रामकृष्ण आश्रम के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक
इसके बाद सरसंघचालक पहुंचे। यहां भी उन्होंने आश्रम का अवलोकन करने के बाद पदाधिकारियों की बैठक ली। यहां किस तरह आश्रम का संचालन हो रहा है, उसे देखा-समझा। दोपहर भोजन भी उन्होंने आश्रम में ही किया। आश्रम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे।
उल्लेखनीय है कि सरसंघचालक 04 नवम्बर तक ग्वालियर में ही रुकेंगे और दीपावली का पूजन भी यहीं करेंगे। उनके दीपावली मनाने के सभी इंतजाम संघ के युवा स्वयंसेवक कर रहे हैं। केदारधाम पर होने वाले इस चार दिवसीय प्रचारक वर्ग में वे कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, जो सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। यह एक प्रशिक्षण वर्ग होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र एवं वर्ग के बीच संघ कार्यों की समीक्षा और आगामी वर्षों के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। यहां मजदूर, किसानों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी, शहरी क्षेत्र में कार्यों पर चर्चा होगी।

Share this:

Latest Updates