Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 03 दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 03 दिवसीय दौरे पर

Mumbai news : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र में 28 जुलाई से 03 दिवसीय दौरे पर आनेवाली हैं। इस दौरान वह कोल्हापुर के अंबाबाई का दर्शन करेंगी और फिर पुणे और मराठवाड़ा के दो जिलों का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जुलाई को नांदेड़ जिले में गुरुद्वारे में जाने वाली है। राष्ट्रपति के दौरे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सबसे पहले महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करेंगी

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत 28 जुलाई को कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने से होगी। इसके बाद राष्ट्रपति कोल्हापुर में ही सुवर्ण नगर में लिज्जत पापड़ कम्पनी के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। अगले दिन 29 जुलाई को राष्ट्रपति पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज के ग्रेजुएशन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। उसी दिन वह मुंबई में विधान परिषद के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और मराठवाड़ा के दो जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कोल्हापुर, पुणे-मुंबई के साथ-साथ मराठवाड़ा के लातूर और नांदेड़ जिलों का भी दौरा करेंगी। 30 जुलाई को राष्ट्रपति नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे का दौरा करेंगी। इसके बाद वह लातूर जिले के उदगीर के लिए रवाना होंगी और बुद्ध विहार के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी।

Share this:

Latest Updates