Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड में BJP बोली,  कांग्रेस विधायकों ने भी दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट, कांग्रेस ने कहा-  ‘सफेद झूठ’

राष्ट्रपति चुनाव : झारखंड में BJP बोली,  कांग्रेस विधायकों ने भी दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट, कांग्रेस ने कहा-  ‘सफेद झूठ’

President Election 2022 : देश के 15 वें राष्ट्रपति के चुनाव में 18 जुलाई को झारखंड विधानसभा में राज्य के 81 विधायकाें में  80 ने वाेट डाले। भाजपा के बीमार विधायक इंद्रजीत महतो मतदान के लिए नहीं आ सके। मतदान खत्म हाेने के बाद भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने दावा किया कि इस चुनाव में 65 से ज्यादा विधायकाें ने द्राैपदी मुर्मू के पक्ष में वाेट दिया। इसमें आधा दर्जन से भी ज्यादा कांग्रेस के विधायक हैं।

‘अंतरात्मा की आवाज’ और ‘सरासर गलतबयानी’

विरंची नारायण ने कहा कि संबंधित कांग्रेस विधायकाें ने अंतरात्मा की आवाज पर ही द्राैपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण के दावे काे सफेद झूठ बताया। कहा, यह सरासर गलत बयानी है। कांग्रेस के किसी विधायक ने क्राॅस वाेटिंग नहीं की है। उन्हाेंने कहा कि विरंची ने इस बात का आकलन कैसे कर लिया कि 65 से ज्यादा विधायकाें ने द्राैपदी मुर्मू के पक्ष में वाेट दिया। आलम ने कहा कि आलाकमान की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कांग्रेस विधायकाें ने वाेट डाला है। कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल काेनगाड़ी ने भी भाजपा नेता के दावे को झूठ करार दिया।

Share this:

Latest Updates