Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

UP में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे शिवपाल, राजभर और राजा भैया, CM योगी ने विपक्ष में लगाई सेंध… 

UP में राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगे शिवपाल, राजभर और राजा भैया, CM योगी ने विपक्ष में लगाई सेंध… 

President election  2022 : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को होनी है। एनडीए और विपक्ष के दोनों उम्मीदवार अपने-अपने समर्थन के लिए रोज प्रयासरत हैं। इस बीच यह बड़ी खबर मिल रही है कि एनडीए की उम्मीदवार झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश में विपक्ष के कई महत्वपूर्ण नेताओं का समर्थन मिल गया है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की गोलबंदी में बड़ी सेंध लगा दी है। सीएम योगी की पहल पर दलीय सीमाएं टूट गईं  हैं। 

तेजी से बढ़ रहा मुर्मू की जीत का कारवां

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सत्ता पक्ष के अलावा विपक्ष का भी समर्थन मिलने लगा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’, बहुजना समाज पार्टी (BSP) नेता उमा शंकर सिंह और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव समेत विपक्षी पार्टी के कई नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है।

Share this:

Latest Updates