Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यशवंत सिन्हा के दिल से दर्द निकलकर जुबां तक आया, बोले नीतीश कुमार ने मेरा फोन तक नहीं उठाया, कई बार…

यशवंत सिन्हा के दिल से दर्द निकलकर जुबां तक आया, बोले नीतीश कुमार ने मेरा फोन तक नहीं उठाया, कई बार…

President Election 2022 : विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के दिल से दर्द निकल कर जुबां तक आ ही गया। उन्होंने  कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल तक नहीं उठाया। राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए विभिन्न दलों से समर्थन मांगने बिहार पहुंचे यशवंत सिन्हा ने को पटना में मीडिया से अपना यह दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि वे बिहार के हैं, इसलिए राज्य से समर्थन के हकदार हैं। बिहार को तो उनकी मदद करनी ही चाहिए। राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होनी है।

सभी दलों से मांगा समर्थन

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने चुनाव के मद्देनजर विपक्षी विधायकों के साथ पटना में लंबी बैठक की। इसमें उन्होंने सभी से राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा। उनके साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल सांसद एवं बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा कांग्रेस और सभी विपक्षी पार्टियों के नेता मौजूद रहे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि विपक्ष द्वारा मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मैंने कई बार नीतीश कुमार को फोन करने की कोशिश की। उन्होंने कभी जवाब नहीं दिया।

Share this:

Latest Updates