Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति मुर्मू 07-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर

राष्ट्रपति मुर्मू 07-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया के दौरे पर

New Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 07-10 अप्रैल तक पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति समकक्षों के साथ वार्ता करेंगी और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगी।
विदेश मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु 7-8 अप्रैल तक पुर्तगाल की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के अपने समकक्ष मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मिलेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली (संसद) के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मिलेंगी।
भारतीय राष्ट्रपति की यह 27 वर्षों बाद पुर्तगाल यात्रा है। भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुन: स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। पिछली राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी। उस समय राष्ट्रपति केआर नारायणन पुर्तगाल आये थे।
मुर्मू 09-10 अप्रैल तक स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाक की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी से भी मिलेंगी। यह 29 वर्षों के बाद भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की यात्रा होगी।

Share this:

Latest Updates