Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति मुर्मू कल 5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगी, ओडिशा को मिलेगा पहला पुरस्कार

राष्ट्रपति मुर्मू कल 5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगी, ओडिशा को मिलेगा पहला पुरस्कार

New Delhi news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार, 22 अक्टूबर को यहां के विज्ञान भवन में 5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2023 प्रदान करेंगी। एक सरकारी विज्ञप्ति में आज इसकी जानकारी दी गयी। जल शक्ति मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 14 अक्टूबर 2024 को 09 श्रेणियों अर्थात सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा) और सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2023 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 38 विजेताओं की घोषणा की थी।

सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को

सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में पहला पुरस्कार ओडिशा को दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गुजरात और पुडुचेरी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र और एक ट्रॉफी के साथ-साथ कुछ श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी दिये जायेंगे।

जल के महत्त्व के बारे में लोगों को जागरूक करना लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि लोगों में जल के महत्त्व के बारे में जागरुकता उत्पन्न करने और सर्वोत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने में मदद करने के लिए डीओडब्ल्युआर, आरडी एंड जीआर ने 2018 में पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रारम्भ किया था। वर्ष 2019, 2020 और 2022 के लिए दूसरे, तीसरे और चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार दिये गये। कोविड महामारी के कारण वर्ष 2021 में पुरस्कार नहीं दिये गये थे।

Share this:

Latest Updates