Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति 25 से 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति 25 से 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी


New Delhi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 से 26 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को एम्स, रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी दिन, वह एनआईटी, रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और नया रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति 26 अक्टूबर को आईआईटी, भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वह रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

Share this:

Latest Updates