Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति देंगी 30 गोल्ड मेडल

केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति देंगी 30 गोल्ड मेडल

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Dharmshala news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के सातवें दीक्षांत समारोह में सोमवार को 30 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। कॉलेज के आडिटोरियम में राष्ट्रपति समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। रविवार को सातवें दीक्षांत समारोह से पूर्व कालेज आडिटोरियम में रिहर्सल की गयी। केन्द्रीय विवि के कुल सचिव डॉ. सुमन शर्मा ने बताया कि सोमवार को सीयू में सातवें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

धर्मशाला केन्द्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गयी है। 

चम्बा थाल व राम मंदिर की प्रतिकृति की जायेगी भेंट

केन्द्रीय विवि प्रशासन की ओर से समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शॉल-टोपी सहित चम्बा थाल, मेटल धातु से बना राम मंदिर की प्रतिकृति के अलावा केन्द्रीय विवि के फाइनांस विषय के शोधार्थी की बनायी गयी कांगड़ा पेंटिंग भेंट की जायेगी। 

दीक्षांत समारोह में 709 छात्रों को दी जायेंगी डिग्रियां

राष्ट्रपति सीयू के 30 छात्रों को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगी। इन मेधावियों में 18 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं। वहीं, पीएचडी के 11 छात्रों में सात छात्राएं और चार छात्र शामिल हैं। एमफिल के छह छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 602 छात्रों को स्नातक और स्नात्तकोत्तर की डिग्रियां सहित कुल 709 छात्रों को डिग्रियां वितरित की जायेंगी।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के अभी तक छह दीक्षांत समारोह हो चुके हैं। वर्ष 2013 में आयोजित पहले समारोह में धर्मगुरु दलाई लामा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वर्ष 2014 में आयोजित दूसरे दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी शामिल हुए थे। इसी तरह वर्ष 2016 में तीसरे दीक्षांत समारोह में तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, वर्ष 2017 के चौथे दीक्षांत समारोह में डेनमार्क विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वेद प्रकाश नन्दा, वर्ष 2019 के पांचवें दीक्षांत समारोह में हिमाचल प्रदेश के पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार शामिल हुए थे। वर्ष 2022 में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

Share this:

Latest Updates