Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी 11-12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 एवं 12 मार्च को मॉरीशस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेंगे। मॉरीशस का राष्ट्रीय दिवस 12 मार्च को है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इस समारोह में भारतीय सेना की एक टुकड़ी तथा भारतीय नौसेना का एक युद्धपोत भी शामिल होगा। प्रधानमंत्री ने पिछली बार 2015 में मॉरीशस की यात्रा की थी। अपने मॉरीशस प्रवास के दौरान वह मॉरीशस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से विचार-विमर्श करेंगे। वह अन्य प्रमुख नेताओं और विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

Share this:

Latest Updates