Bikaner : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 मई को राजस्थान में बीकानेर के दौरे पर आयेंगे। प्रधानमंत्री जिले से 32 किलोमीटर दूर देशनोक स्थित विश्वविख्यात करणी माता के दर्शन करेंगे। इसके बाद देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
भाजपा जिला मंत्री मनीष सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
शुक्रवार को जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि, दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम शनिवार को बीकानेर आयेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को आयेंगे बीकानेर

Share this:


