Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राज्य में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

राज्य में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा तैयार की गयी “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा की

Ranchi news : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में पेसा (PESA) नियमावली लागू किये जाने की कवायद तेज हो चुकी है। मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को पंचायती राज विभाग के अधिकारियों द्वारा “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” विषय पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने “पेसा-एक परिचय एवं रोड मैप” की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिये। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच राज्य में शीघ्र पेसा (PESA) कानून लागू की जा सके, इस निमित्त कई अहम बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि झारखंड में एक बेहतर पेसा नियमावली बने, यह हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़े:राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : चम्पाई सोरेन


इस मौके पर मंत्री दीपक बिरुवा, मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, निदेशक पंचायती राज निशा उरांव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates