Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्राइवेट आर्मी वैगनर ने रूसी शहर रोस्तोव पर कर लिया है कब्जा,प्रेसिडेंट पुतिन ने…

प्राइवेट आर्मी वैगनर ने रूसी शहर रोस्तोव पर कर लिया है कब्जा,प्रेसिडेंट पुतिन ने…

Global News Update, Russia, Rostov, Private Army Wagnor Captured : इंटरनेशनल मीडिया से शनिवार को यह बड़ी खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने वाली प्राइवेट आर्मी वैगनर ने विद्रोह कर दिया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, वैगनर ने रोस्तोव शहर और वहां मौजूद मिलिट्री हेडक्वार्टर पर कब्जे का दावा किया है। रूसी मीडिया RT की तरफ से जारी तस्वीरों में रोस्तोव शहर की सड़कों पर वैगनर की बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही हैं।

रूसी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने की बात

वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने रूसी सेना का एक हेलिकॉप्टर गिराने की बात भी कही है। अल-जजीरा ने खबर दी है कि प्राइवेट आर्मी के मॉस्को की तरफ बढ़ने की खबर है। मॉस्को की सड़कों पर बख्तरबंद गाड़ियां और रूस की सेना तैनात कर दी गई है। शहर में हाई अलर्ट है और राजधानी को जोड़ने वाला हाईवे बंद कर दिया गया है।

प्रेसिडेंट पुतिन ने देश को किया संबोधित

वैगनर की बगावत की खबर आने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने देश की जनता को धोखा दिया है। यह सेना को चुनौती है। हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे।

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश के बाद रूसी जांच एजेंसी FSB ने वैगनर चीफ प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन पर सशस्त्र विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है। लड़ाकों से उनका कोई आदेश न मानने और उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

Share this:

Latest Updates