Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेलबर्न में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 5 लोगों की मौत

मेलबर्न में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत 5 लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में एक निजी हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी पांच यात्रियों की माैत हो गई है। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:00 बजे मेलबर्न से 60 किलोमीटर दूर उत्तर दिशा में बुशलैंड में हुई। हादसे के 12 घंटे बाद विक्टोरिया पुलिस ने हताहतों के बारे में पुष्टि की। विमान में एक पायलट और चार वयस्क थे।

निजी कंपनी माइक्रोफ्लाइट का था हेलीकॉप्टर

यह चार्टर्ड हेलीकॉप्टर निजी कंपनी माइक्रोफ्लाइट का था। इसने दक्षिण मेलबॉर्न से उड़ान भरी थी और कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका मलबा खोजने में पुलिस और बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो ने दुर्घटना के कारणों की जांच करने का फैसला किया है।

Share this:

Latest Updates