Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 10 साल में 150 लाख करोड़ रुपए कर्ज लिया, इसलिए बढ़ी देश में महंगाई और बेरोज़गारी 

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- 10 साल में 150 लाख करोड़ रुपए कर्ज लिया, इसलिए बढ़ी देश में महंगाई और बेरोज़गारी 

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश को कर्जे में डुबा दिया है। देश का कर्ज बढ़ा कर 205 लाख करोड़ पहुंचा दिया है। बीते 10 साल में मोदी सरकार ने लगभग 150 लाख करोड़ कर्ज लिया। यह आरोप प्रियंका गांधी वाड्रा ने लगाये हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने मोदी सरकार पर देश के आम नागरिकों भारी कर्ज में डूबने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब देश की जनता का भला नहीं हो रहा है, तो उन पर कर्ज में क्यों थोपा जा रहा है। आज देश के हर नागरिक पर लगभग डेढ़ लाख का औसत कर्ज है।

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यह पैसा राष्ट्रनिर्माण के किस काम में लगा। क्या बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा हुईं, क्या किसानों की आमदनी दोगुनी, क्या स्कूल और अस्पताल में काम हुआ। सार्वजनिक क्षेत्र मजबूत हुआ या कमजोर कर दिया गया। क्या बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां और उद्योग लगाये गये।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, अगर अर्थव्यवस्था के कोर सेक्टर्स में बदहाली देखी जा रही है, श्रम शक्ति में गिरावट आयी है, छोटे-मध्यम कारोबार तबाह हो गये, तो आखिर यह पैसा गया कहां ? किसके ऊपर खर्च हुआ ? इसमें कितना पैसा बट्टेखाते में गया। बड़े-बड़े खरबपतियों की कर्जमाफी में कितना पैसा गया। अब सरकार नया कर्ज लेने की तैयारी कर रही है, तो सवाल उठता है कि पिछले 10 साल आम जनता को राहत मिलने के बजाय बेरोजगारी, महंगाई आर्थिक तंगी का बोझ बढ़ता ही जा रहा है। यह सब देखते हुए भाजपा सरकार जनता को कर्ज में क्यों डुबो रही है। 

Share this:

Latest Updates