Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका गांधी 22 मई को आयेंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

प्रियंका गांधी 22 मई को आयेंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

Breaking news, Ranchi news, Ranchi top news, Ranchi update, Jharkhand news, Jharkhand top news, Jharkhand update  : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव नेता प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आयेंगी। वह पहले इंडिया अलायंस के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में गोड्डा में जनसभा करेंगी। इसके बाद वह रांची में इंडिया अलायंस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह में जनसभा को सम्बोधित करेंगी। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका की जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी पहले 21 मई को रांची आनेवाली थीं, लेकिन किसी कारणवश अब वह 22 मई को आयेंगी। रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जायेंगे। यहां यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से है। गोड्डा में एक जून को वोटिंग है। यहां इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से है।

Share this:

Latest Updates