Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रियंका वाड्रा का राहुल को पत्र, कहा- मुझे आपकी बहन होने पर गर्व 

प्रियंका वाड्रा का राहुल को पत्र, कहा- मुझे आपकी बहन होने पर गर्व 

Indian Railway, Indian railway news, Indian Railway top news, Railway update, railway news, breaking news Railway, Railway breaking news : लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा होने के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई राहुल गांधी को पत्र लिखा है। इस पत्र का अंश उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’पर भी साझा किया। इस पत्र का अंत प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऐसे किया है- ‘@राहुल गांधी, मुझे आपकी बहन होने पर गर्व है।’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस पत्र में कहा है…’आप खड़े रहे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने आपके साथ क्या कहा और क्या किया…आप कभी भी विपरीत परिस्थितियों से पीछे नहीं हटे, आपने विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा, भले ही उन्होंने आपके दृढ़ विश्वास पर कितना भी संदेह किया हो। ‘ यहां उन्होंने या उनके से प्रियंका गांधी का तात्पर्य विपक्षी धड़े, विशेषकर भाजपा से है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा है…’आपने उनके द्वारा फैलाये गये झूठ को जबरदस्त तरीके से बेनकाब किया है।

Share this:

Latest Updates