Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार युवतियों समेत सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, चार युवतियों समेत सात को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अड्डा चलाने का भंडाफोड़ हुआ है। माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने देर रात छापा मारकर मौके से चार युवतियों और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम डॉक्टर स्नेहाशीष चक्रवर्ती (55), अनिल कुमार यादव (36) विक्रम किशोर (42) है। जबकि गिरफ्तार की गई युवती हो के नाम प्रिया दास (20), दीया दास (20), पिंकी बर्मन (24) और स्पा की संचालक रिया साह (24) है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस बाबत माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर के नाम पर माटीगाड़ा स्थित एक नामी-गिरामी शॉपिंग मॉल में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद माटीगाड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में शनिवार रात को मॉल के अंदर उक्त स्पा में छापा मारा गया। पुलिस को देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सातों लोगों पर इंमोरल ट्रैफिकिंग के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share this:

Latest Updates