Jamshedpur news : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्टी जूली सिंह ने अपने बेटे के जन्मदिवस के उपलक्ष में बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के बाहर बेघर गरीब लोगों को भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने सुखी खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट का भी वितरण किया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एक अच्छा संदेश देना है, ताकि सभी लोग जन्मदिन एवं शादी के सालगिरह के उपलक्ष में अपने आसपास के रहने वाले जरूरतमंदों को उनकी जरूरत का सामान दे भूखे को खाना खिलाए। बदले में यह बहुत आशीर्वाद देते हैं। स्वादिष्ट भोजन खाकर सभी बहुत खुश हुए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष पल्लवी दीप, जूली सिंह, रितु सोनकर, विजय सिंह, आशीष सिंह आदि की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।




