Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमन्त सोरेन 

बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : हेमन्त सोरेन 

अपोलो अस्पताल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हुआ हस्ताक्षर 

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news : राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय  सुविधाएं मिल सकें। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर किया गया।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार दे रही विशेष ध्यान 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं रही है। ऐसे में वर्ष 2019 में सरकार के गठन के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इस कड़ी में सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्तियां हो रही हैं। वहीं, निजी क्षेत्र के अस्पताल यहां स्थापित हों,  इसके लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर और बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े। 

15 नवम्बर को अस्पताल का भूमि पूजन करने के निर्देश, पहले चरण में ओपीडी की होगी शुरुआत 

मुख्यमंत्री ने अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई प्रबंधन से कहा कि वह इस अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को जल्द से जल्द शुरू करें। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल का भूमि पूजन 15 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर करने का निर्देश दिया। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही 250 बेड के अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा। पहले चरण में यहां ओपीडी की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा । सामान्य चिकित्सक और पारा मेडिकल कमी भी झारखंड के होंगे, जबकि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ  चिकित्सकों की नियुक्ति की जायेगी।

रोजगार के नये अवसर भी बनेंगे 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ यह समझौता विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।  इसके लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे सकेंगे। इससे यहां रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।  

IMG 20231019 WA0011

45 वर्षों के सब लीज पर दी जा रही जमीन 

ज्ञातव्य है कि रांची  के घाघरा में अपोलो हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम द्वारा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज के साथ  04 सितम्बर 2014 को एकरारनामा किया गया था। लेकिन, उक्त भूमि के विषय पर विवाद के वजह से स्थल परिवर्तन करते हुए रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। यहां  लगभग 2.75 एकड़ भूमि पर हॉस्पिटल निर्माण होगा। इसके लिए जमीन का सब लीज फिलहाल 45 वर्षों के लिया किया जा रहा है, जो भविष्य में कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए विस्तारित किया जा सकेगा।

250 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा

अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज द्वारा रांची स्मार्ट सिटी परिसर में लगभग 2.75 एकड़ जमीन में 250 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जायेगा। यहां विशेष रूप से कार्डियोलॉजी, आॅथोर्पोडिक, गायनोकॉलोजी, जेनरल सर्जरी, जेनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी  सेवा प्रदान की जायेगी। इसके  अलावा इमरजेंसी सेवा, रेडियोलोजी, पैथोलॉजी, डाइटरी सर्विसेस की भी व्यस्था यहां होगी। अपोलो हॉस्पिटल के द्वारा 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। हॉस्पिटल के अंदर पार्किंग, फार्मेसी, एटीएम, कैंटीन इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी ।

डेढ़ लाख लोग  सीधे तौर पर होंगे लाभान्वित 

रांची स्मार्ट सिटी परिसर में कई इंस्टीट्यूशंस, स्कूल, कॉलेज, पांच सितारा समेत कई होटल मॉल, आॅफिस तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का  निर्माण होना है। साथ ही, एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण निर्धारित है। इसके अलावा यहां लगभग 16 हजार आवासीय इकाई होंगे और अनुमानित है कि लगभग डेढ़ लाख की जनसंख्या इस विकसित क्षेत्र में निवास करेगी, जो इस परियोजना से सीधे रूप से लाभान्वित होगी।      

इनकी रही मौजूदगी 

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के  जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार, रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, आईटी आॅफिसर  राजेश कुमार तथा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के वाईस प्रेसिडेंट डॉ. करण ठाकुर एवं आर्किटेक्चरल कंसलटेंट रोशन जॉन चिरायत मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates