Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PUNJAB : भगवंत मान के नेतृत्व 10 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहली बार एमएलए बने हैं 8…

PUNJAB : भगवंत मान के नेतृत्व 10 विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, पहली बार एमएलए बने हैं 8…

Punjab (पंजाब) में भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (आप) के शपथ ग्रहण समारोह में 19 मार्च को 10 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। मंत्रियों में एक महिला, 4 अनुसूचित जाति (एससी) और 2 हिंदू शामिल हैं। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राजभवन में मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, एक प्रमुख दलित चेहरा और गुरमीत सिंह मीत हेयर को छोड़कर बाकी 8 मंत्री पहली बार विधायक बने हैं। बता दें कि पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रियों में मलोट से बलजीत कौर, जंडियाला से हरभजन सिंह ईटीओ, मानसा से विजय सिंगला, भोआ से लाल चंद कटारू चक, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, पट्टी से लालजीत सिंह भुल्लर, होशियारपुर से ब्रह्म शंकर और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं।

बलजीत कौर अकेली महिला मंत्री

मलोट से जीतने वाली बलजीत कौर मंत्री पद पाने वाली अकेली महिला हैं। वह एक नेत्र सर्जन हैं। उनकी उम्र 46 है। वह साधु सिंह की बेटी हैं, जो 2014 से 2019 तक फरीदकोट से आप सांसद रहे। कौर ने मुक्तसर जिले के मलोट से एसएडी प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को 40,261 मतों से हराया। नए मंत्रिमंडल में अन्य डॉक्टर मानसा से जीते 52 वर्षीय विजय सिंगला हैं। उन्होंने लोकप्रिय पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार शुभदीप सिंह, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला भी कहा जाता है, को 63,323 मतों के अंतर से हराया।

पांच मंत्री मालवा क्षेत्र के

10 में से 5 विधायक मालवा क्षेत्र, 4 माझा और एक दोआबा से प्रतिनिधित्व करते हैं। 4 मंत्री आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनमें दिर्बा, जंडियाला, मलोट और भोआ शामिल हैं। कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने वाले 10 विधायकों के नामों की घोषणा करते हुए मान ने एक दिन पहले कहा था, “पंजाब के लोगों ने हमें बहुत जिम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है। पंजाब को एक ईमानदार सरकार दो। हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।”

Share this:

Latest Updates