Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Punjab assembly election 2022 : चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा

Punjab assembly election 2022 : चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा

पंजाब में इसी इसी 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उससे ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी से कई युवा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी और ललितेशपति त्रिपाठी सरीखे नेताओं के नाम शामिल हैं। अश्विनी कुमार के इस्तीफा से पुराने नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। आपको बताते चलें कि जी-23 के जरिए कई नेताओं ने पहले ही बागी तेवर अपना लिए हैं। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हाल ही में पार्टी से नाता तोड़ लिया था। फलेरियों ने टीएमसी का दामन थामा वहीं, अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी बनाकर भाजपा से गठबंधन किया है। अश्विनी कुमार यूपीए सरकार में कानून और न्याय मंत्री थे। उन्हें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का बहुत करीबी माना जाता है। दोनों परिवारों के बीच कई दशकों तक घनिष्ठ संबंध रहे। उन्होंने सोनिया गांधी को उनके विचारों के लिए धन्यवाद दिया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Share this:

Latest Updates