Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Serious allegation: ‘ लगता है अब पंजाब में समानांतर सरकार चला रहे गैंगस्टर’, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने… 

Serious allegation: ‘ लगता है अब पंजाब में समानांतर सरकार चला रहे गैंगस्टर’, सिद्धू मूसेवाला के पिता ने… 

Punjab News : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बने अभी कुछ माह ही हुए हैं। वहां की घटनाओं ने सरकार पर कई सवाल खड़े किए और जब कोई अत्यंत गंभीर आरोप लगाया जाता है, तो इसे सिर्फ आरोप के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसकी सच्चाई की तह तक जाने के बारे में सोचा जाना चाहिए। किसी भी राज्य में अगर इस तरह की स्थिति हो तो यह चिंताजनक है। कुछ दिन पहले पंजाबी के मशहूर सिंगर और कांग्रेस के नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी। अभी वह मामला चल ही रहा है। इस बीच मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने एक बार फिर राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा है। बेटे की याद में गांव बुर्ज ढिलवां में सड़क का उद्‌घाटन करते वक्त बलकौर सिंह ने भगवंत मान सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पंजाब में गैंगस्टर हावी हो गए हैं। मेरे बेटे को मारने के लिए 50-60 लोग उसके पीछे पड़े थे। चुनाव के दौरान बेटे पर 8 बार हमले की कोशिश हुई थी। साथ में सिक्योरटी होने के कारण उसका बचाव हो गया था। यदि सरकार सिक्योरटी वापस लेने का प्रचार न करती तो बेटा बच जाता।”

‘अपना पक्ष किसके पास जाकर रखें’

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आगे कहा कि “लगता है अब गैंगस्टर समानांतर सरकार चला रहे हैं। ऐसे में अपना पक्ष किसके पास जाकर रखें। एक से बचेंगे तो दूसरा बंदूक लेकर आ जाएगा। दूसरे से बचेंगे, तीसरा ग्रुप आ जाएगा। पंजाब में कितने ज्यादा तो ग्रुप हो गए हैं। गैंगस्टरों ने मेरी जड़ ही उखाड़ दी है। हमारे घरों को तबाह किया जा रहा है। सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।”

Share this:

Latest Updates