Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान से भेजी गयी 30 किलोग्राम हेरोइन पंजाब पुलिस ने बरामद की

पाकिस्तान से भेजी गयी 30 किलोग्राम हेरोइन पंजाब पुलिस ने बरामद की

Chandigarh News : पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित सीमावर्ती क्षेत्र से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन पाकिस्तान से पंजाब भेजी गयी थी। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस साल नशीले पदार्थ की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस महानिदेशक यादव के अनुसार, हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से भेजे गये ड्रोन के जरिये घरिंडा थाना क्षेत्र में गिरायी गयी। मुखबिर की सूचना पर अमृतसर देहात पुलिस ने हेरोइन को बरामद कर एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किया गया यह व्यक्ति लम्बे समय से इस काम में शामिल बताया गया है। इस काले कारोबार में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं। इस सम्बन्ध में एक एफआईआर थाना घरिंडा में दर्ज की गयी है।

Share this:

Latest Updates