Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Punjab : दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में राहुल गांधी ने कार सेवा, जूठे बर्तन धोए

Punjab : दूसरे दिन भी की दरबार साहिब में राहुल गांधी ने कार सेवा, जूठे बर्तन धोए

Rahul Gandhi did car service in Darbar Sahib, Chandigarh news, national news, National update, Rahul Gandhi, चंडीगढ़ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले दो दिन से दरबार साहिब में सेवा कर रहे हैं, लेकिन वह कब तक यहां रुकेंगे, इसे लेकर भी किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार को उन्होंने सब्जी काटी और जूठे बर्तन धोए। इसके बाद उन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर भी बांटा। छबील पर बैठकर काफी समय तक पानी की सेवा भी की। राहुल गांधी अपने निजी दौरे पर सोमवार को अमृतसर पहुंचे थे। यहां माथा टेकने के राहुल गांधी अमृतसर में ही रूक गए। सोमवार को रात 12 बजे तक राहुल गांधी दरबार साहिब में ही थे। इसके बाद राहुल गांधी मंगलवार को अल सुबह सेवा करने दरबार साहिब पहुंच गए। मंगलवार को वह दिन के समय भी 24 घंटे में तीसरी बार दरबार साहिब पहुंचे।

महिलाओं के साथ सब्जी काटी

यहां राहुल गांधी ने सबसे पहले लंगर घर में महिलाओं के साथ सब्जी काटी और जूठे बर्तन धोए। इसके बाद उन्होंने आए हुए श्रद्धालुओं को लंगर भी बांटा। उन्होंने परिक्रमा में छबील पर बैठकर काफी समय तक पानी की सेवा की। ये देख श्रद्धालु भी हैरान थे। लोग खुद करीब जाकर उनसे बात भी कर रहे थे और पानी भी ले रहे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने पालकी साहिब के दर्शन भी किए। गुरुघर के द्वार बंद होने के बाद राहुल गांधी साफ-सफाई की सेवा में जुट गए। उन्होंने कपड़ा पकड़ा और रेलिंग की सफाई का काम शुरू कर दिया। मंगलवार को भी दिन के समय राहुल गांधी दरबार साहिब में सेवा करते हुए नजर आए।

Share this:

Latest Updates