Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हजारों लोग, गांव में ही हो रहा अंतिम संस्कार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए जुटे हजारों लोग, गांव में ही हो रहा अंतिम संस्कार

Punjabi (पंजाबी)  सिंगर सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए 31 मई को हजारों की संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं। 29 मई को उनको ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हमालवरों ने हत्या कर दी थी। आज सुबह ही उनके शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर घर लाया गया।, जहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और ग्रामीण जुटे हैं। उनके गांव मूसा में अंतिम संस्कार हो रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग भी आज सुबह उनके घर पहुंचे और मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि मानसा विधानसभा सीट से मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला महज 28 साल के ही थे और कुछ ही सालों में वह पंजाबी की गायकी में बड़ा नाम हो चुके थे।

अपनी ही जमीन पर अंतिम संस्कार का फैसला

सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने अपनी ही जमीन पर उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने गांव के श्मशान में उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की थी। पोस्टमार्टम में यह बात सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला के शरीर में दो दर्जन गोलियां लगी थीं। इनमें से एक गोली उनके सिर में भी लगी थी। सोमवार को 5 डॉक्टरों ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया था, जिसके बाद सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

Share this:

Latest Updates