Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पंजाब का अग्निवीर कुपवाड़ा में शहीद, दो दिन पहले मां को किया था फोन

पंजाब का अग्निवीर कुपवाड़ा में शहीद, दो दिन पहले मां को किया था फोन

Chandigarh news: पंजाब के मानसा का अग्निवीर जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गया। अकलिया गांव के 24 वर्षीय लवप्रीत की पार्थिव देह शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचेगी। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। लवप्रीत के शहीद होने की सूचना से गांव में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उसकी मां से फोन पर बात हुई थी। बेटे की आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद की सूचना से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लवप्रीत दो साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वह मीडियम रेजिमेंट यूनिट में तैनात था और परिजनों ने बताया कि 2 दिन पहले लवप्रीत ने माता-पिता से बातचीत की थी और उन्होंने अपनी ड्यूटी के बारे में बताया था। लवप्रीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सेना से जुड़ी हुई है। जवान बेटे के जाने से परिवार में शोक का माहौल है। परिवार का कहना है कि शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए उसे छुट्टी भी मिल चुकी थी। कुछ दिनों बाद उसने घर आना था। बीते कल दोपहर 3 बजे कुपवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई। इसी दौरान लवप्रीत सिंह को गोली लग गई, जिसके बाद सेना के जवान उन्हें अस्पातल लेकर पहुंचे, लेकिन वह शहीद हो चुका था। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने शहीद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बहादुर जवान के देश के प्रति हौसले और धैर्य को दिल से सलाम। मुसीबत के इस वक्त में पंजाब सरकार परिवार के साथ है और वादे के मुताबिक हर संभव मदद की जाएगी। हमारे लिए हमारे जवान हमारा मान हैं, चाहे वो अग्निवीर ही क्यों न हों।

Share this:

Latest Updates