Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले राधाकृष्ण किशोर, मांगा बकाया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण व कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मिले राधाकृष्ण किशोर, मांगा बकाया

केन्द्र पर झारखण्ड की बकाया राशि 01 लाख 36 हजार करोड़ की मांग की

Ranchi news : झारखण्ड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात कर झारखण्ड के कोयला उत्खन्न क्षेत्र में 01 लाख 36 हजार करोड़ बकाये राशि के लिए केन्द्र से की गयी मांग को लेकर लिखित स्मार पत्र देकर बकाया राशि का भुगतान करने का आग्रह किया।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड आय के अपने आंतरिक स्रोतों में वृद्धि कर सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए प्रयासरत है। झारखंड राज्य के समुचित विकास के लिए केन्द्र द्वारा आर्थिक सहयोग आवश्यक है। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों से झारखंड का बकाया 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री रेड्डी ने कोयला मंत्रालय की अपर सचिव स्मिता प्रधान को बुला कर निर्देश दिया कि यथाशीघ्र भारत सरकार के कोयला मंत्रालय तथा झारखंड सरकार के खनन मंत्रालय के अधिकारियों की टीम गठित कर सौहार्दपूर्ण बैठक कर वास्तविक बकाये की राशि की गणना करें, ताकि कोयला उत्खनन के शीर्ष में झारखंड को बकाया राशि का भुगतान किया जा सके।

Share this:

Latest Updates