Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी ने बताया क्रूर और अदूरदर्शी

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को राहुल गांधी ने बताया क्रूर और अदूरदर्शी

New Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को पकड़ कर शेल्टर होम में डालने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दशकों से चली आ रही मानवीय और विज्ञान-समर्थित नीति से एक कदम पीछे जानेवाला बताया है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ये बेजुबान आत्माएं कोई ‘समस्या’ नहीं हैं, जिन्हें हटाया या खत्म किया जा सके। आश्रय देना, नसबंदी, टीकाकरण और सामुदायिक देखभाल जैसे उपायों के जरिये सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है, बिना किसी क्रूरता के।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ‘कम्बल हटाने’ जैसा बताया और इसे क्रूर व अदूरदर्शी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम हमारी करुणा को खत्म करते हैं। जन सुरक्षा और पशु कल्याण साथ-साथ चल सकते हैं और इसके लिए संतुलित नीति अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रहनेवाले जानवरों को समस्या मान कर हटाना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह हमारे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ भी है।

Share this:

Latest Updates