Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राहुल ने विदेश मंत्री से उठाया श्रीलंका की कैद में भारतीय मछुआरों का मुद्दा

राहुल ने विदेश मंत्री से उठाया श्रीलंका की कैद में भारतीय मछुआरों का मुद्दा

New Delhi News: लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिख कर 21 सितम्बर को श्रीलंकाई प्रशासन की ओर से 37 तमिलनाडु मछुआरों को गिरफ्तार किये जाने और उनकी नौकाएं जब्त किये जाने का मुद्दा उठाया है।

राहुल ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं की कठोर निन्दा की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री ने अनुरोध किया है कि श्रीलंकाई प्रशासन के साथ इस मुद्दे को उठाया जाये और जल्द से जल्द मछुआरों और उनकी नौकाओं की रिहाई सुनिश्चित की जाये।

मयिलादुथुराई से सांसद आर सुधा ने दी थी जानकारी

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा है कि मयिलादुथुराई से सांसद आर सुधा ने उन्हें जानकारी दी है कि गिरफ्तार किये गये मछुआरे छोटे स्तर पर तट के नजदीक मछली पकड़ने का काम करते हैं। इसके अलावा जिन नौकाओं पर वे सवार थे, वे सामुदायिक नौका थीं। उन्होंने कहा कि उस दिन असल में वे श्रीलंकाई प्रशासन से नौका को बचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने श्रीलंकाई प्रशासन से बचाव कार्य में सहयोग भी मांगा था। इसके बावजूद मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय जलीय सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this:

Latest Updates