Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बादली की रैली में बोले राहुल…दिल्ली के विकास के लिए कांग्रेस को जितायें

बादली की रैली में बोले राहुल…दिल्ली के विकास के लिए कांग्रेस को जितायें

New Delhi News: कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज बादली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार देवेन्द्र यादव के समर्थन में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर रखा। उन्होंने लोगों से दिल्ली के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया।
दिल्ली में चौतरफा गंदगी, वायु प्रदूषण और यमुना में बढ़ते जल प्रदूषण के लिए उन्होंने दिल्ली की आआपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आआपा मुखिया अरविंद केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। जब केजरीवाल राजनीति में आये थे, तो दिल्ली और यमुना को साफ करने का वादा किया था। लेकिन, उन्होंने शराब का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया। आज दिल्लीवासियों को गंदा पानी पिला रहे हैं। राहुल ने केजरीवाल को चुनौती दी कि अगर केजरीवाल को अपना पुराना वादा याद है, तो वह यमुना का पानी पीकर दिखायें। दिल्ली हिंसा के दौरान केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग पीड़ितों के पास मदद के लिए नहीं पहुंचे।

मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है और गरीबों को उनका हक नहीं दे रही
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है और गरीबों को उनका हक नहीं दे रही है। वह गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का कर्ज माफ करने के बजाय देश के पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय एजेंसियों ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की। मेरा सरकारी घर छीन लिया गया। मैंने उन्हें चाभी दे दी और कहा कि मुझे आपका घर नहीं चाहिए। मैं इन लोगों से ‘समझौता’ नहीं कर सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा हिन्दुस्तान संविधान का और भाईचारे का है। हमें वही चाहिए।

कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों के लिए काम करती है
उन्होंने कांग्रेस के पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि उसने मनरेगा, भोजन का अधिकार और कर्ज माफी आदि का अपना वादा पूरा किया था। कर्नाटक और तेलंगाना में जो चुनावी वादे किये थे, उन्हें भी पूरा किया। देश में इंदिरा गांधी और दिल्ली में शीला दीक्षित के विकास कार्यों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो काम किये, उन्हें याद रखना। कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों के लिए काम करती है, पूंजीपतियों के लिए नहीं। कांग्रेस को जिताकर दिल्ली में फिर से प्रगति लाइए। उन्होंने बादली से देवेन्द्र यादव को जिताने की अपील की।

जिन लोगों ने गांधी की हत्या की थी, उसी विचारधारा के लोग आज भी समाज में विद्वेष फैला रहे
राहुल ने कहा, “महात्मा गांधी हमारे सबसे बड़े नेता थे। उन्हें आज ही के दिन 1948 में गोली मार कर मौत के घाट उतारा गया था। जिन लोगों ने उनकी हत्या की थी, उसी विचारधारा के लोग आज भी समाज में विद्वेष फैला रहे हैं। मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का पक्षधर हूं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा के दौरान भी मैंने देशवासियों को यही संदेश दिया था।”
राहुल गांधी ने मीडिया पर भी उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में प्यार और भाईचारा बढ़ना चाहिए। दिल्ली के वायु और जल प्रदूषण, दिल्ली की गंदगी, बेरोजगारी और महंगाई के बारे में मीडिया नहीं दिखाता है। वह अमिताभ बच्चन का नाच, अम्बानी की शादी और मोदी के मन की बात दिखायेगा। आपकी बात नहीं दिखायेगा। इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की प्रमुख पांच गारटियों को प्रतीकात्मक रूप से लाॅन्च किया।

Share this:

Latest Updates