Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Raid : अचानक ओयो होटल में पड़ने लगा छापा, मच गया हड़कंप, पुलिस ने कई युवक-युवतियों को…

Raid : अचानक ओयो होटल में पड़ने लगा छापा, मच गया हड़कंप, पुलिस ने कई युवक-युवतियों को…

UP Update News, Muzaffarnagar, Raid In Oyo Hotel : उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से चल रहे ओयो होटल में छापा पड़ते ही हड़कंप मच गया। युवक- युवतियां भागने लगे। लेकिन, पुलिस ने युवक और युवतियों को पकड़ लिया। सख्त चेतावनी देने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। एसडीएम खतौली ने साइसेंस न मिलने पर होटल को सील कर दिया।

स्थानीय पुलिस के साथ एसडीएम ने डाली रेड

एसडीएम सुबोध कुमार को सूचना मिली थी कि मंसूरपुर में नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास अवैध रूप से ओयो नाम से होटल संचालित हो रहा है। एसडीएम ने मंसूरपुर पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा। इससे होटल मालिक और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर कई युवक युवतियां भी मिले, जो होटल मे ठहरे हुए थे। एसडीएम ने बताया कि होटल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। होटल संचालक कोई अनुमति नहीं दिखा पाए, जिसके बाद होटल को सील कर दिया गया है।

Share this:

Latest Updates