Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Railway: अपनी मांगों के समर्थन में रेल कर्मियों ने सभी शाखाओं व मंडलों में किया विरोध प्रदर्शन

Railway: अपनी मांगों के समर्थन में रेल कर्मियों ने सभी शाखाओं व मंडलों में किया विरोध प्रदर्शन

Indian railway news, virodh pradarshan, Dhanbad news : धनबाद एआईआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आदेशानुसार और  ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय व महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के आह्वान पर एनपीएस को हटाकर पुरानी पेंशन लागू करने के लिए ईसीआरकेयू धनबाद लाइन ब्रांच द्वारा कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु एक गेट मीटिंग गैरेज एंड वैगन विभाग के कोचिंग कंपलेक्स धनबाद में भोजन अवकाश के समय पर किया गया, जिसमें बारी-बारी से उपस्थित नेताओं ने रेल कर्मचारियों को बताया गया पुरानी पेंशन क्यों जरूरी है और पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने को लेकर केंद्रीय सरकार से लगातार मांग की जा रही है। इसी मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने विभिन्न मंडलों और शाखाओं में विरोध प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष, प्रशांत बनर्जी, जेके शाह, एन के खवास धीरेंद्र, सी एस प्रसाद, सुरेंद्र, विमान, अमरजीत मनजीत अजय दिलीप आर गोप मनोज अभय संतोष इजहार बिंदु, विभा, निभा, जर्मिना, सुभाष, उमा अखिलेश आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share this:

Latest Updates