Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वीर सैनिकों के सम्मान में जगमगाये देश भर के रेलवे स्टेशन

वीर सैनिकों के सम्मान में जगमगाये देश भर के रेलवे स्टेशन

New Delhi news :आपरेशन सिन्दूर‘ में भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और पराक्रम के सम्मान में देशभर के रेलवे स्टेशन जगमगा उठे। भारतीय रेल ने वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह अनूठा आयोजन किया। इस मौके पर कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से असम तक के रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रभक्ति का अलग जोश देखने को मिला। इस दौरान तिरंगे की रोशनी में नहाये रेलवे परिसर देशभक्ति के गीतों से गूंज उठे। वहीं, स्टेशनों पर लगी स्क्रीनों पर राष्ट्रभक्ति से जुड़े विजुअल्स ने यात्रियों को राष्ट्र प्रेम की भावनाओं से भर दिया।

इस आपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल ने देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसने देशवासियों के मन मस्तिष्क में राष्ट्रप्रेम और सेना के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया। इसके अलावा भारतीय रेल ने तिरंगा यात्रा के साथ तमाम स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिये भी ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ की सफलता को जनमानस तक पहुंचाया।

भारतीय रेल की इस पहल ने ना केवल सेना के रणबांकुरों का अभिनन्दन किया, बल्कि आम जनता को भी ‘आॅपरेशन सिन्दूर‘ की गौरव गाथा से जोड़ा। यह आयोजन दर्शाता है कि देश का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद न्याय की अखंड प्रतिज्ञा को पूरा करने के लिए शुरू हुआ ‘आॅपरेशन सिन्दूर’ भारतीय सेना की वह गौरव गाथा है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Share this:

Latest Updates