Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कोलकाता समेत मध्य बंगाल में बारिश किरकिरा कर सकती है दुर्गा पूजा का उत्साह, झारखंड, बिहार, पश्चिमी यूपी व उड़ीसा में भी कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

कोलकाता समेत मध्य बंगाल में बारिश किरकिरा कर सकती है दुर्गा पूजा का उत्साह, झारखंड, बिहार, पश्चिमी यूपी व उड़ीसा में भी कुछ स्थानों पर हो सकती है बारिश

2 October Weather update : आंध्र प्रदेश तट के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर तक अभी भी फैला हुआ है। दो अक्टूबर की शाम तक एक और चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व और उससे सटे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की संभावना है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर रायलसीमा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए तटीय कर्नाटक तक फैली हुई है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी के बीच एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उपर्युक्त स्थितियों के कारण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कोलकाता समेत मध्य पश्चिम बंगाल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम और तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। दिनभर इन इलाकों में सूरज बादलों से लुकाछिपी करता रहेगा। इन इलाकों में हवाएं तेज चलेंगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और मध्य बंगाल में बारिश होने के कारण दुर्गा पूजा का मजा किरकिरा हो सकता है।

पिछले 24 घंटे में देश भर में ऐसा रहा मौसम 

स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और उत्तरी कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। केरल, कर्नाटक, रायलसीमा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और बिहार में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तरी तमिलनाडु, तटीय ओडिशा, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित स्थिति

अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, झारखंड के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत के बिहार, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश संभव है।

Share this:

Latest Updates