Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जनसंम्पर्क अभियान में दिलीप सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे राज सिन्हा

जनसंम्पर्क अभियान में दिलीप सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे राज सिन्हा

Dhanbad news : भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा रविवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान युवा नेता दिलीप सिंह के आवासीय कार्यालय गाँधी रोड पहुंचे. दिलीप सिंह के नेतृत्व में युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं राज सिन्हा का माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर राज सिन्हा ने समाजसेवा के क्षेत्र में दिलीप सिंह एवं उनके संगठन युवा संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के निरंतर बढ़चढ़कर गरीब जरूरतमंदो के मदद को आतुर रहने की भावना की प्रशंसा की. राज सिन्हा ने कहा कि दिलीप सिंह युवाओं को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं,दिलीप सिंह

1000072196

युवा शक्ति के रूप में पहचान बनाई है.युवाओं के प्रति उनके सकारात्मक सोंच की सरहाना करते हैं.आनेवाले चुनाव में निश्चित तौर पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. सरकार बनते ही युवाओ के लिए रोजगार,शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी यह विश्वास दिलाता हूँ. उन्होंने कहा कि धनबाद समेत राज्य में अपराध चरम पर है. लोग भय के माहौल  में जी रहे हैं. प्रदेश में अपराध को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान सरकार का जाना जरुरी है और जनता भी यह मन बना चुकी है. फिर से नया सवेरा होगा और यह झारखण्ड भाजपा के सरकार में खुशहाल झारखण्ड की ओर बढ़ेगा. समाजसेवियों उदय प्रताप सिंह ने समारोह को सम्बोधित कर कहा कि आने वाला समय बहुत ही कठिन निर्णायक समय है,अपना कीमती वोट सोच समझकर दे.युवाओं के बेहतरी के लिए कार्य करने के दिशा में राज सिन्हा के किए गए वादे के लिए दिलीप सिंह ने राज सिन्हा का धन्यवाद किया. कोरोना काल से जरूरतमंदो की मदद करते आ रहे समाजसेवी दिलीप सिंह एवं उनके साथ के युवा साथियों को राज सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. स्वागत समारोह का संचालन रीपू सिंह ने किया.मौक़े पर मनोज सिंह, गोलू सिंह, रत्नेश साहू, संतोष सिंह, मनोज राय, गिरि जी, लालबाबू प्रसाद सिंह, पिंटू मोदी, ब्रजेश कुमार, सुजीत सिन्हा, विकास कुमार, राजीव साहू उपस्थित हुए.

Share this:

Latest Updates