Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Rajasthan : अशोक गहलोत और  वैभव गहलोत के करीबी 05 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी छोड़ी 

Rajasthan : अशोक गहलोत और  वैभव गहलोत के करीबी 05 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी छोड़ी 

Five Congress leaders close to Ashok Gehlot and Vaibhav Gehlot left the party, Rajasthani, Jaipur news : राजस्थान में इस बार झुंझुनू से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वैभव गहलोत के करीबी 05 कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है। इनमें मुरारी सैनी हैं, जिन्हें कांग्रेस के ओबीसी विभाग ने 04 दिन पहले लोकसभा चुनाव का प्रभारी बनाया था। इससे पहले भी मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने गहलोत के करीबी हनुमान सिंह खांगटा समेत एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की। कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ने का यह सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। 

भाजपा ज्वाइन करने के बाद मुरारी सैनी कांग्रेस पर जम कर बरसे। मुरारी सैनी ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद से पार्टी को नुकसान हो रहा है। वहीं, मोदी के नेतृत्व में देश रॉकेट से भी तेज गति से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो राम को नहीं मानता, वह किसी काम का नहीं है। इसलिए वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं। मुरारी सैनी की झुंझुनूं लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र ओला से भी राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता है। इसके चलते वह खुद को काफी समय से कांग्रेस में असहज महसूस कर रहे थे। माना जा रहा है कि बृजेंद्र ओला के टिकट मिलने से मुरारी सैनी नाराज थे। इस नाराजगी को ही उनके कांग्रेस छोड़ने के कारण से जोड़ कर देखा जा रहा है। बता दें कि जोधपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में एक दर्जन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की थी। दरअसल, मुख्यमंत्री भाजपा कलस्टर की बैठक लेने आये, जहां गहलोत के करीबी हनुमान सिंह खांगटा समेत एक दर्जन कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा का दामन थाम लिया था। इस दौरान हनुमान सिंह ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई कीमत नहीं है।

Share this:

Latest Updates