बीकानेर : सेक्टर हेडक्वार्टर सीमा सुरक्षा बल बीकानेर इंटेलिजेंस ब्रांच की पुख्ता सूचना के आधार पर 15 करोड़ रुपये की तीन किलो हेरोइन जब्त की गयी है। इंटेलिजेंस ब्रांच की सूचना के आधार पर शुक्रवार को 12 केएनडी ग्राम के चक्र 3 केएनएम में सीमा सुरक्षा बल द्वारा अतिरिक्त गश्त बढ़ायी गयी, जिससे तस्कर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाये। डीआईजी इंटेलीजेंस जोधपुर विदुर भारद्वाज के दिशा-निर्देश पर उप समादेष्टा इंटेलिजेंस महेश चंद जाट, इंस्पेक्टर ताराचंद यादव, इंस्पेक्टर अजय कुमार पांडे, दीपक कुमार एवं उसकी टीम ने पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान 03 केएनएम इलाके में एक येलो पैकेट में तीन किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 15 करोड़ रुपये है। उप समादेष्टा इंटेलिजेंस महेश चंद जाट के अनुसार बीएसएफ इंटेलीजेंस बीकानेर बॉर्डर एरिया में बहुत सतर्कता से काम रही है, ताकि इस क्षेत्र को नशे और अपराध मुक्त बनाया जा सके।
राजस्थान : बीएसएफ ने जब्त की 15 करोड़ की हेरोइन

Share this:


