Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्थान : कार नाले में गिरी, गुजरात के एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत

राजस्थान : कार नाले में गिरी, गुजरात के एक ही परिवार के 05 लोगों की मौत


Sirohi News : ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी। एक महिला गम्भीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे।
डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गयी। इससे उसमें सवार एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

Share this:

Latest Updates