Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले- अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास किया गया तो हमारी भी हालत पाकिस्तान जैसी हो जाएगी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत बोले- अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास किया गया तो हमारी भी हालत पाकिस्तान जैसी हो जाएगी

गुजरात विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही वहां राजनीति गरमा गई है। चुनावी दौरे अहमदाबाद गये राजस्थान के मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि अगर भाजपा ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रयास किया तो हमारे भी देश की हालत पाकिस्तान जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर ही अलग हुआ था। वर्तमान में उसका हाल देख लीजिए। धर्म के नाम पर चुनाव जीतकर भाजपा घमंड में चूर हो गई है। देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। इस ओर उसका ध्यान ही नहीं है। भाजपा पर फासिस्ट वादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र व संविधान खतरे में है।

गहलोत ने कहा कि विरोधी दलों की सरकारें आज केंद्र सरकार के निशाने पर हैं। ईडी, सीबीआइ आदि एजेंसियों के माध्यम से विरोधी दलों और उनके नेताओं को डराया जा रहा है। 

चुनाव जीतने के लिए मोदी ने मर्यादा को ताख पर रखा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर करारा हमला करते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए हर मर्यादा को ताक पर रख दिया। कांग्रेस ने उन्हें नीच कहा तो इसको उन्होंने जमकर भुनाया। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह ध्यान रखा कि प्रधानमंत्री पर कोई व्यक्तिगत हमले न करे। गहलोत ने चुनावी बांड पर सवाल उठाते हुए कहा कि उद्योगपति डर केचलते भाजपा को सबसे अधिक चंदा देते हैं। 

 गहलोत के साथ गुजरात कांग्रेस प्रभारी डा. रघु शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर सहित कई नेताओं ने प्रदेश कार्यालय पर विधानसभा चुनाव के लिए ‘बोलो सरकार’ चुनावी अभियान शुरू किया। 

Share this:

Latest Updates